LATEST:


विजेट आपके ब्लॉग पर

रविवार, 2 दिसंबर 2012

बोल कि लब आजाद हैं तेरे


फैज ने मनुष्य और मनुष्यता के हक में, अन्याय और शोषण के खिलाफ अपने जीवन में एक बड़ी जंग लड़ी और वह भी जंग की गहराई तक उतरकर, इसीलिए वे नौजवानों के पसंदीदा शायर हैं। फैज अहमद फैज का जन्म 1911 में सियालकोट (अविभाजित पंजाब) में हुआ। आरंभ में उन्होंने उर्दू-फारसी-अरबी में शिक्षा ली, मगर फिर उन्होंने अँगरेजी तथा अरबी में एमए किया। अँगरेजी के प्राध्यापक रहे फैज ने फिल्मों में भी गीत लिखे और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया। और भी गम हैं जमाने में मुहब्बत के सिवा, यह कहने वाले उर्दू के एक- मात्र शायर फैज थे। इससे पहले शायरी मुहब्बत के गम में ही डूबी रहती थीं। उस शायरी को फैज ने रास्ता दिखाया, बताया कि इसके सिवाय भी गम हैं, हालाँकि फैज ने खुद इस गम की बात भी की है। 
जन्म-
फैज अहमद खां का जन्म 13 फरवरी 1911 को सियालकोट में हुआ। मां का नाम सुल्लताना फातिमा और पिता का नाम चैधरी सुलतान मुहम्मद खंा था। यह सियाल कोट के मशहूर बैरिस्टर रहे। शिक्षा की शुरुआत अरबी-फारसी से हुई। बाद में अंग्रेजी व अरबी में एम.ए. किया। अमृतसर व लाहौर में अध्यापन किया। 1942 में ब्रिटिश इंडियन आर्मी ज्वाइन की। 1947 में जब फौज से इस्तीफा देकर लाहौर गए, तब वे वहां कर्नल थे और उन्हें एम.बी.ई. का खिताब मिल चुका था।
1941 में एलिस जॉर्ज जो बाद में एलिस फैज कहलाईं और जिनका नाम फैज की वालिदा ने कुलसूम रख दिया था से शादी की। 
इंकलाबी अंदाज-
1951 में पाकिस्तान की हुकूमत ने उन्हें तख्ता पलट की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया। 1958 में सेफ्टी एक्ट के तहत उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया गया। फैज अदबे लतीफ, पाकिस्तान टाइम्स और इमरोज के अलावा अफ्रो-एशियाई लेखक संघ के मुख पत्र लोटस के संपादक रहे। वे ऐसे पहले एशियाई शायर थे जिन्हें लेनिन पुरस्कार दिया गया। मरणोपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
लियाकत अली खाँ की सरकार के तख्तापलट की साजिश रचने के जुर्म में वे १९५१- १९५५ तक कैद में रहे। इसके बाद १९६२ तक वे लाहोर में पाकिस्तानी कला परिषद् मे रहे। १९६३ में उन्होंने योरोप, अल्जीरिया तथा मध्यपूर्व का भ्रमण किया और तत्पश्चात १९६४ में पकिस्तान वापस लौटे। वो १९५८ में स्थापित एशिया-अफ्रीका लेखक संघ के स्थापक सदस्यों में से एक थे। भारत के साथ १९६५ के पाकिस्तान से युद्ध के समय वे वहाँ के सूचना मंत्रालय में कार्यरत थे। 20 नवंबर, 1984 की दोपहर में फैज अहमद ने इस दुनिया से विदा ली।
काव्य संग्रह-
पहला काव्य संग्रह नक्शे फरियाद 1941 में प्रकाशित हुआ। उसके बाद दस्ते सब, जिंदानाम, दस्ते-तहे-संग, सर-ए-वादी-ए-सीन, शामे शहरे यार, मेरे दिल, मेरे मुसाफिर नाम से उनके कई अन्य संग्रह आए। मीजा, सलीबें मेरे दरीचे में, सफरनामा क्यूबा आदि उनकी ख्यात, बहुपठित गद्य रचनाएं हैं। कम लोग ही जानते होंगे कि फैज ने एक दौर में तमाशा मेरे आग, संाप की छतर,प्राइवेट सैक्रेटर जैसे स्तरीय नाटक रेडियो के लिए लिखे। यह कि जागो हुआ सवेरा और दूर है सुख का गंाव नाम वाली फिल्मों के लिए उन्होंने गीत और संवाद भी लिखे।
फैज की आखिरी फिल्म-
उर्दू के मशहूर शायर फैज अहमद फैज की बनाई आखिरी फिल्म जो इतिहास का अनमोल सरमाया हो सकती है, दशकों पहले पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान कहीं खो गई और उसका आज तक कुछ पता नहीं चल पाया।
फैज की पुत्री सलीमा हाशमी ने बताया कि वह अब भी पाकिस्तान और लंदन में 80 के दशक के शुरू में बनाई गई फिल्म ‘दूर है सच का गांव’ फिल्म के नैगेटिव ढूंढ रही हैं। फिल्म का अंतिम सम्पादन चल रहा था तो पाकिस्तान के राजनीतिक हालात बिगड़ गए और फैज को निर्वासन में चले जाना पड़ा। उसके बाद उस फिल्म की रीलें गुम हो गईं। किसी ने उस फिल्म को नहीं देखा क्योंकि वह कभी रिलीज नहीं हुई। फैज की एक मूल कहानी पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन ए.जे. कारदार ने किया था और इसमें कुछ अनजान चेहरों ने अभिनय किया था।
पाकिस्तान के गड़बड़ी वाले बलूचिस्तान सूबे में फिल्माई गई इस फिल्म में लोगों के विश्वास और आस्थाओं के बीच संघर्ष को दर्शाया गया था। अपने पिता की फिल्म को ढूंढने के अपने प्रयासों का खुलासा करते हुए सलीमा ने कहा कि फिल्म की रीलें आखिरी बार लंदन में पाकिस्तानी दूतावास में देखी गई थीं। उन्होंने कहा, ‘‘अब तमाम पुराने लोग जा चुके हैं। दूतावास के अधिकारियों का कहना है कि फिल्म उनके पास नहीं है। यह उनकी आखिरी फिल्म थी और इसके गुम होने से मेरे पिता का दिल टूट गया और उन्हें इस कड़वे सच पर यकीन करने में लंबा वक्त लगा।’’
बोल कि लब आजाद हैं तेरे- 
यह उर्दू के मशहूर और मरहूम शायर फैज अहमद फैज का जन्मशती वर्ष है। बाग-बगीचों, गुलशन और चमन से भी मस्ती से शायरी की जगह धुआँ-सा उठता दिखे या आग की लपट-सी आती दिखाई दे तो यह मान लें कि यहाँ फैज अहमद फैज मौजूद हैं। फैज इन्कलाब का पर्याय बन चुके हैं। खास रोमानी शायरी में भी इन्कलाब की बातें सिर्फ फैज की शायरी में ही संभव है। 
उनकी शायरी की सात किताबों में नक्शे फरियादी (1941), दस्ते सबा (1952) और जिन्दानामा (1956) की शायरी बेफिक्र और हुस्न इश्क में डूबे कॉलेज के खूबसूरत विद्यार्थी के रोमांटिक व्यक्तित्व का आईना है, किंतु 1930 तक आते-आते किसान व मजदूर आंदोलन के साथ जुड़कर नौजवान फैज इन्कलाब की बात लिखने लगा, लिखने क्या लगा, बल्कि ऊँची आवाज में घोषणा करने लगा। फैज की शायरी में बहुत बड़ा मोड़ तब आया जब देशद्रोह के इल्जाम में उन्हें कारावास भोगना पड़ा। 
इस दौर की शायरी में ही जंजीर सिल सिल-कफस-यार ओरसन और सैयद जैसे शब्द प्रयुक्त हुए हैं। पाकिस्तान की फौजी सरकार की तानाशाही और दमन के फलस्वरूप ही शायर कहता है
हम परविरशे लोह-ओ-कलम करते रहेंगे 
जो दिल पे गुजरती हैं, उसे रकम करते रहेंगे

शुक्रवार, 5 अक्तूबर 2012

धनपतराय से मुंशी प्रेमचंद तक


समाज में जिन्दा रहने में लोग जितनी कठिनाइयों का सामना करेगें उतना ही गुनाह होगा। अगर समाज में लोग खुशहाल होगें तो समाज में अच्छाई ज्यादा होगी और समाज में गुनाह नही के बराबर होगा। प्रेमचंद ने  शोशित वर्ग के लोगों को उठाने का हर संभव प्रयास किया। उन्होंने आवाज़ लगाई ‘‘ऐ लोगों जब तुम्हें संसार में रहना है तो जिंदों की तरह रहो, मुर्दों की तरह जिंदा रहने से क्या फायदा!’’ 
मुंशी  प्रेमचंद भारत के उपन्यास सम्राट माने जाते हैं। जिनके युग का विस्तार सन् 1880 से 1936 तक है। यह कालखण्ड भारत के इतिहास में बहुत महत्त्व का है। इस युग में भारत में स्वतंत्रता संग्राम अपने चरम पर था। वह एक सफल लेखक, देशभक्त नागरिक, कुशल वक्ता, जिम्मेदार संपादक और संवेदनशील रचनाकार थे। समाज में सदा वर्गवाद व्याप्त रहा है। समाज में रहने वाले हर व्यक्ति को किसी न किसी वर्ग से जुड़ना ही होता है। प्रेमचंद ने वर्गवाद से लड़ने के लिये ही सरकारी पद से त्यागपत्र दिया। वह इससे संबंधित बातों से उन्मुख होकर लिखना चाहते थे। इसके अलावा और भी कई ऐसी कुरीतियां, जो समाज में हमेशा  से व्याप्त रही हैं। उन्हें दूर करने के लिये उन पर आधारित कहानियां और उपन्यास प्रेमचंद्र ने लिखे।
         
जन्मः वाराणसी से लगभग चार मील दूर, लमही नामक गांव में 1880 में एक बालक का जन्म हुआ। जो अपने अलग-अलग कार्यों के अनुरुप रखे गये नामों से जाना गया। इनकी माता आनंदी देवी और पिता मुंशी  अजायब लाल ने अपने इस पुत्र का नाम धनपतराय 
श्रीवास्तव रखा। धनपतराय एक दरिद्र कायस्थ परिवार में जन्में थे।
बचपन में ही मां की मृत्यु, फिर सौतली मां का दुव्र्यव्हार, उसके बाद छोटी उम्र में शादी फिर तलाक, तलाक के बाद पश्ताताप के लिये एक विधवा से शादी!! बचपन से शुरु और जीवन पर्यन्त साथ चलने वाली ऐसी ही घटनाओं ने उन्हें लिखने के लिये बाधित किया साथ ही उनके लेखन में सजीवता का पुट दिया। धनपतराय की कहानी ‘‘कजा़की’’ उनकी अपनी बाल-स्मृतियों पर आधारित है।

धनपतराय से नवाबरायः धनपतराय ने सरकारी सेवा में रहते हुये ही कहानी लिखना प्रारंभ कर दिया था। तब वे धनपतराय से नवाबराय नाम से पहचाने जाने लगे। बहुत से मित्र उन्हें जीवन-पर्यन्त इसी नाम से जानते रहे। जब सरकार ने उनका पहला कहानी-संग्रह ‘‘सोजे-वतन’’ जब्त किया। तब उन्हें नवाबराय नाम छोड़ना पड़ा।

नवाबराय से प्रेमचंदः नवाबराय से अपना साहित्यिक जीवन प्रारंभ करने वाले धनपतराय ने कई सालों बाद प्रेमचंद नाम अपनाया था। उपन्यास सम्राट का साहित्यिक नाम प्रेमचंद था।
      प्रेमचंद जी के नाम के साथ मुंशी  कब और कैसे जुड़ा? इस विषय में अधिकांश  लोग यही मान लेते हैं कि प्रारंभ में प्रेमचंद अध्यापक रहे। अध्यापकों को प्रायः उस समय मुंशी  कहा जाता था। इसके अतिरिक्त कायस्थों के नाम के पहले सम्मान स्वरुप ‘मुंशी’ शब्द लगाने की परंपरा रही है।    

 साहित्यिक जीवनः शायद कम ही लोग जानते हैं कि प्रख्यात कथाकार मुंशी  प्रेमचंद अपनी महान रचनाओं की रुपरेखा पहले अंग्रेजी में लिखते थे और उसके बाद उसे हिन्दी अथवा उर्दू में अनुदित कर विस्तारित करते थे। उन्होंने कुल 15 उपन्यास, 300 से अधिक कहानियां, 3 नाटक, 10 अनुवाद, 7 बाल पुस्तकें तथा हजारों पृश्ठों के लेख, संपादकीय, भाषण आदि की रचना की। प्रेमचंद की सर्वश्रेष्ठ कहानियों में ‘बड़े घर की बेटी’, ‘सौत’, ‘सज्जनता का दंड’, ‘पंच परमेश्वर’, ‘नमक का दरोगा’, ‘परीक्षा’ और ‘उपदेश ’ प्रमुख हैं। उन्होंने अपनी रचनाओं में जनसाधारण की भावनाओं, परिस्थितियों और उनकी समस्याओं का मार्मिक चित्रण किया। 

क्रांतिकारी लेखकः प्रेमचंद की पहली रचना उर्दू लेख ‘ओलिवर क्रामवेल’, बनारस के उर्दू साप्ताहिक ‘आवाज-ए-खल्क’ में 1 मई, 1903 में छपा। जब वे 23 वर्श के थे। कहानी के क्षेत्र में उनका पहला उर्दू कहानी संग्रह ‘सोजे वतन’ 1908 में प्रकाशित हुआ, जो कुछ घटनाओं के कारण ऐतिहासिक महत्त्व का बन गया। सोजे-वतन की देश प्रेम की कहानियों को ब्रिटिश  सरकार ने ‘राजद्रोहात्मक’ माना और उसे जब्त करके बची प्रतियों को जला दिया। प्रेमचंद को प्रेमचंद बनाने में इसी घटना का योगदान था।
तब भारत का स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा था, तब उन्होंने कथा-साहित्य द्वारा हिन्दी और उर्दू भाषाओं में जो अभिव्यक्ति दी, उससे सियासी सरगर्मी और आंदोलन को उभारा और ताकतवर बनाया। 1936 में उन्होंने प्रगतिषील लेखक संघ के पहले सम्मेलन को सभापति के रुप में संबोधित किया था। उनका यही भाशण प्रगतिशील आंदोलन के घोषणा पत्र का आधार बना। प्रेमचंद ने हिन्दी में कहानी की एक परंपरा को जन्म दिया और एक पूरी पीढ़ी उनके कदमों पर आगे बढ़ी। 50-60 के दषक में रेणु, नागार्जुन और इनके बाद श्रीनाथ सिंह में ग्रामीण परिवेश  की जो कहानियां लिखी, वो एक तरह से प्रेमचंद की परंपरा के तारतम्य में आती हैं। प्रेमचंद एक क्रांतिकारी रचनाकार थे। उन्होने  न केवल देश भक्ति बल्कि समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों को देखा और उनको कहानी के माध्यम से लोगों के समक्ष रखा।
   सन् 1931 में रचित प्रेमचंद की महान रचना ‘‘कर्मभूमि’’ के बारे में लाहौर में कांग्रेस अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरु ने घोषित किया था,‘‘कि कर्मभूमि इस अपात काल की प्रतिध्वनियों से भरा हुआ उपन्यास है। गोर्की के उपन्यास ‘मां’ के समान यह उपन्यास भी क्रांति की कला पर लगभग एक प्रबंध ग्रंथ है। यह उपन्यास अद्भुत पात्रों की एक संपूर्ण श्रृंखला प्रस्तुत करता है।’’ ‘गबन’, ‘कर्मभूमि’ और ‘गोदान’ जैसे उपन्यास पर विश्व  के किसी भी कृतिकार को गर्व होगा। अपने जीवन के अंतिम दिनों में उन्होंने एक और उपन्यास ‘मंगलसूत्र’ लिखना प्रारंभ किया था, किन्तु अकाल मृत्यु के कारण यह पूरा नहीं हो सका। 
  प्रेमचंद के उपन्यासों और कहानियों में देश -प्रेम की यह स्थिति प्रचुर मात्रा में दिखाई देती है। गांधी की प्रेरणा से सरकारी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद प्रकाशित उनके प्रेमाश्रम, रंगभूमि, कर्मभूमि आदि उपन्यासों में गांधी के हदय-परिवर्तन, सत्याग्रह, ट्रस्टीशिप, स्वदेशी, सविनय अवज्ञा, राम-राज्य, औद्योगीकरण का विरोध तथा कृषि जीवन की रक्षा, ग्रामोत्थान एवं अछूतोद्धार, अहिंसक आंदोलन, हिंदू-मुस्लिम एकता, किसानों -मजदूरों के अधिकारों की रक्षा आदि का विभिन्न कथा-प्रसंगों तथा पात्रों के संघर्ष में चित्रण हुआ है।   

प्रेमचंद के सम्मान में जारी डाक टिकटः मुंशी प्रेमचंद की स्मृति में डाक विभाग की ओर से 31 जुलाई, 1980 को उनकी जन्मशती के अवसर पर 30 पैसे मूल्य का एक डाक टिकट जारी किया। गोरखपुर के जिस स्कूल में वे शिक्षक थे, वहां प्रेमचंद साहित्य संस्थान की स्थापना की गई है। इसके बरामदे में एक भित्तिलेख है जिसका चित्रदाहिनी ओर दिया गया है। यहां उनसे संबंधित वस्तुओं का एक संग्रहालय भी है। प्रेमचंद की पत्नी शिवरानी देवी ने प्रेमचंद घर में नाम से उनकी जीवनी लिखी और उनके व्यक्तित्व के उस हिस्सें को उजागर किया है, जिससे लोग अनभिज्ञ थे। उनके ही बेटे अमृतराय ने ‘कलम के सिपाही’ नाम से पिता की जीवनी लिखी है। उनकी सभी पुस्तकों के अंग्रेजी व उर्दू रुपांतर तो हुए ही हैं, चीनी,रुसी आदि अनेक विदेशी भाषाओं में उनकी कहानियां लोकप्रिय हुई हैं।

मृत्युः प्रेमचंद के अंतिम दिन वाराणसी और लखनऊ में बीते, जहां उन्होंने अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया और अपना साहित्य-सृजन करते रहे। 8 अक्टूबर, 1936 को जलोदर से उनका देहावसान हो गया। 

भूमि व्यक्तिगत संपत्ति नहीं: विनोबा भावे


 ‘‘वायु तथा जल की भांति भूमि का भी स्वामी भगवान होता है। इसको व्यक्तिगत सम्पत्ति मानने का अर्थ है भगवान की इच्छा का विरोध करना। ऐसे विरोध से कोई प्रसन्नता नहीं प्राप्त कर सकता’’,
          ऐसे विचारों से अपने भूदान आंदोलन को सफल बनाने वाले विनोबा भावे को महात्मा गांधी द्वारा ‘प्रथम सत्याग्रही’ और भारत के ‘धार्मिक गुरु’ का खिताब भी मिला है। आचार्य की उपाधि प्राप्त विनोबा भावे का नाम उस समय बहुचर्चित हो गया, जब भारत के राजनीतिक क्षितिज पर महात्मा गांधी ने उनको व्यक्तिगत सत्याग्रह के लिये ‘प्रथम सत्याग्रही’ घोषित  किया। हजारों-लाखों लोगों में से उनका चुना जाना उनके लिये एक अति महत्वपूर्ण घटना रही। धीरे-धीरे वे आगे बढ़ते रहे और जीवन-पर्यन्त रचनात्मक कार्यों में एक से बढ़कर एक उपलब्धि पाई। जिसमें हरिजनों तथा राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं गो सेवा के क्षेत्र में आचार्य विनोबा भावे का योगदान असाधारण है।
         व्यापक दृश्टिकोण और सद्भावना को अपने जीवन का मूलमंत्र मानने वाले विनोबा भावे का वास्तविक नाम ‘विनायक हरि भावे’ था। इनका जन्म 11 सितंबर, 1895 को नासिक (महाराष्ट्र ) के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। विनोबा भावे के दोनों भाईयों शिवाजी भावे और बाल्कोबा भावे भी स्वतंत्रता सेनानी बनकर समाज-सेवा में अपना जीवन-यापन किया। 
         विनोबा भावे का धार्मिक दृश्टिकोण अत्यन्त व्यापक था। वे अहिंसा  को सबसे बड़ी शक्ति और सत्य को सबसे बड़ा हथियार मानते थे। विनोबा भावे ने छोटी उम्र में ही रामायण, महाभारत और गीता पढ़ ली थी। जिसमें से वह गीता से सर्वाधिक प्रभावित हुये थे। उन्होंने गीता का कई भाषाओं  में अनुवाद भी किया था। उनका मानना था कि गीता के उपदेशो में जीवन का पूर्ण सार और सारे समस्याओं का समाधान समाहित है। विनोबा भावे का कहना था कि उनकी मानसिकता और जीवनशैली को सही दिशा देने और उन्हें आध्यात्म की ओर प्रेरित करने में उनकी मां रुक्मिणी देवी का ही योगदान है। 
        विनोबा भावे के अंदर धार्मिक प्र्रवृत्ति के साथ-साथ समाज सेवा का जज्बा भी था। जिसके चलते वे कई गांवों में गये। वहां जाकर उन्होंने लोगों की जीवन-षैली और समस्याओं के बारे में जाना। विनोबा भावे का मानना था कि कई बार लोगों को अपनी क्षमताओं के बारे में पता नहीं होता, जिसके कारण वे समस्याओं से घिरे रहते हैं। लोगों की उनकी क्षमताओं से अवगत कराने के लिये ही उन्होंने ‘सर्वोदय आंदोलन’ चलाया था। जिसका उद्देश्य लोगों को जगाकर उनमें सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करना था। 

षिक्षा- 
विनोबा भावे अत्यन्त कुशाग्र बुद्धि के थे। उनमें चीजों को समझने और समझाने में महारत् हासिल थी। वे शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखते थे। बल्कि उनका मानना था कि शिक्षित व्यक्तियों को सीखी हुई चीजों को दूसरों तक तो पहुंचाना ही चाहिये साथ ही जीवन में उसे अपनाना भी चाहिये। जिसका एक उदाहरण है कि जब गणित में महारत् हासिल विनोबा भावे अपनी दसवीं की परीक्षा देने मुंबई जा रहे थे। तब ट्रेन मे उन्होंने गांधी जी का षिक्षा पर प्रकाशित एक लेख पढ़ा, जिसका उन पर इस कदर प्रभाव पड़ा कि उन्होंने अपने सारे दस्तावेज जला दिये।
         विनोबा भावे को लगभग सभी भारतीय भाषाओं का ज्ञान था, जिसमें कन्नड़, हिंदी, उर्दू, मराठी, संस्कृत षामिल थे। उनके अनुसार ‘कन्नड़ लिपि’ विश्व की  सभी लिपियों की रानी है।

भूदान आंदोलन-
वर्श 1951 में जब रियासत स्वतंत्र भारत का अभिन्न बन गई थी। हैदराबाद में अशाति का साम्राज्य था और भूमिहीन किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। तब उन्होंने पैदल यात्रा करने की ठानी। इस दौरान वे लाखों लोगों से मिले। इस पदयात्रा मंे उन्होंने लोगों को भूमिदान का महत्त्व समझाया। हिया देयम, भियोदेयम, श्रिया देयम के सिध्दांतों का अनुगमन करते हुये एक अतिरिक्त पुत्र के रुप में उन्हांेने अपना हिस्सा दरिद्र नारायण के लिये मांगा। प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के नेता जय प्रकाश नारायण भी 1953 में भूदान आंदोलन में शामिल हो गए थे। आंदोलन के शुरुआती दिनों में विनोबा भावे ने तेलंगाना क्षेत्र के करीब 200 गांवो की यात्रा की। वे सर्वप्रथम तेलंगाना गये, जहां उन्हांेने लगभग 100 एकड़ भूमि दान मंे प्राप्त की। पूरे हैदराबाद से उन्होंने करीब 12000 एकड़ भूमि दान में प्राप्त की। लोगों की इस प्रकार प्राप्त हो रहे सहयोग से प्रभावित होकर उन्होंने आतंकवादियों को एक सलाह दी कि उन्हें रात में नहीं बल्कि दिन में आना चाहिये और प्रेम से भूमि की मांग करनी चाहिये। निःसंदेह भूदान में प्राप्त जमीन का एक बड़ा हिस्सा विवादास्पद था। उत्तरप्रदेष में भूदान में 30,000 एकड़ भूमि, 232 कुएं, 34 जोड़े बैल, 7 भवन, 11 हल एवं 130000 ईंट प्राप्त किया। 1959 तक कुल 8 लाख एकड़ भूमि दान में प्राप्त हो गई थी। बिहार एवं उत्तर प्रदेश में इस इस आंदोलन का बहुत गहरा प्रभाव पड़ा। 1955 तक आते आते आंदोलन ने एक नया रूप धारण  कर लिया। इसे ग्रामदान के रूप में पहचाना गया। इसका अर्थ था- ‘सारी भूमि गोपाल की’। 1960 तक देश में 4500 से अधिक ग्रामदान गांव हो चुके थे। 1946 गांव उड़ीसा के थे जब की महाराश्ट्र दूसरे नम्बर पर था। 

गांधी जी और विनोबा भावे-
7 जून 1916 को पहली बार विनोबा भावे गंाधी जी से मिले। पांच वर्श बाद 1921 में विनोबा भावे ने महात्मा गांधी के वर्धा स्थित आश्रम के प्रभारी का स्थान ले लिया। इन्होंने यहां से महाराष्ट्र  धर्म के नाम से मराठी भाषा की एक मासिक पत्रिका निकाली। वर्ष 1932 में आग्रेजी सरकार  के विरोध में आवाज उठाने के आरोप में विनोबा भावे को धुलिया जेल भेज दिया गया। जेल में रहने के दौरान उन्होंने साथी कैदियों को मराठी भाशा में ही भागवत गीता के उपदेषों को बताया। 5 अक्टूबर 1940 को गांधी जी ने उन्हें पहले व्यक्तिगत सत्याग्रही के रूप में चुना।

सम्मान- 
वर्श 1958 में ‘अंतरर्राश्ट्रीय रेमन मैगसेसे’ पुरस्कार प्राप्त करने वाले विनोबा भावे पहलेे व्यक्ति थे। ताउम्र और मरणोपरांत समाज में अपनी जगह बनाने वाले विनोबा भावे को उनके मरने के बाद वर्श 1983 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।

विनोबा भावे का निधन-
एक गंभीर बीमारी के चलते उन्होंने जीवन और मृत्यु में मृत्यु को चुना। नवंबर, 1982 में विनोबा भावे अत्यधिक बीमार पड़ गए। सही होने के आसार के न देखते हुये उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया। जिससे 15 नवंबर 1982 को उनका निधन हो गया।     

सोमवार, 7 मई 2012

राजनीतिज्ञों से परे है राष्ट्रपति पद


15 अगस्त 1947 में स्वतंत्रता मिलने के बाद अन्तरिम व्यवस्था के तहत देश एक राष्ट्रमंडल अधिराज्य बन गया। इस व्यवस्था के तहत भारत के गवर्नर जनरल को भारत के राष्ट्र प्रमुख के रूप में चुना गया. जिन्हें भारत के अंतरिम राजा जार्जद्वारा ब्रिटिश सरकार के बजाय भारत के प्रधानमंत्री की सलाह पर नियुक्ति करना था. जो सही नहीं समझा गया. जिसके चलते अंतिम ब्रिटिश गवर्नर लार्ड माउंट बेटन ने अपना पद सी. राजगोपालाचरी को सौप  दिया जो भारत के प्रथम गर्वनर जनरल बने,  इसी बीच डॉ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व मे बना भारतीय संविधान का मसौदा 26 जनवरी 1950 को पूरी तरह  से स्वीकार कर  लिया गया, और राजेन्द्र प्रसाद को देश का प्रथम राष्ट्रपति  का पद सौपा  गया। इस तरह राजा का पद राष्ट्रपति में तब्दील हो गया
भारतीय राष्ट्रपति राष्ट्रप्रमुख और भारत का प्रथम नागरिक होता है। राष्ट्रपति अधिकतम दो कार्यकाल ही इस पद पर रह सकता है अभी तक राजेन्द्र प्रसाद ने ही राष्ट्रपति के रूप मे अपने दो कार्यकाल पूरा किया है। वर्तमान राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल देश की 1वी और पहली महिला राष्ट्रपति हैं जिनका कार्यकाल जुलाइ मे पूरा होने वाला है। इसलिए अगले राष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है एक तरफ राजनीतिक पार्टियां अपनी गोटियां खेलने मे लगी है वहीं दूसरी तरफ सुझाव रहे हैं कि राष्ट्रपति गैर राजनीतिक पार्टी वाला व्यक्ति होना चाहिए। जिसके लिए सैम पित्रोदा और अब्दुल कलाम के नाम सामने रहे है . 
अगर राष्ट्रपति की योग्यता की बात की जाय तो 35 साल या इससे अधिक आयु वाला व्यक्ति राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार हो सकता है बस वह सरकार के किसी लाभ के पद पर हो। लेकिन क्या यह भी योग्यता के तहत आता है कि वह किसी पार्टी का हो। यह प्रश्न विचार के योग्य है की एक राष्ट्रपति राजनीतिक पार्टी का होना चाहिए या नहीं
यदि हम अब तक के राष्ट्रपतियों पर नजर डालें जिन्हें समाज एवं  राष्ट्र ने योग्य का दर्जा दिया है, कि वे किसी पार्टी से संबद्ध थे या नहीं, तो कांग्रेस द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद ज्ञानी जैल सिंह को राष्ट्रपति का पद भार सौंपा गया। लेकिन अपने कार्यकाल के बाद वे एक महान विदवन श्रेष्ठ  कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने  एवं पार्टी मुक्त निर्णय को ºत्वता देकर राष्ट्रपति का फर्ज अदा किया, इसका उदाहरण है 1987 में पोस्टल  कानून से असहमत  होने के कारण उन्होंने उस विधयेक को अपने पास रोके रखा. जो बाद में रद्द हो गया. इसके अलावा राजीव गाँधी सरकार में राज्य मंत्री के. के. तिवारी के मामले में भी उन्होंने अपनी ताकत दिखाइ. 
वहीं देश के प्रथम राष्ट्रपति  और अधिकतम कार्यकाल पूरे करने वाले डॉ राजेंद्र प्रसाद की बात करें तो वे भी काग्रेस अधिवेसन के अध्यक्ष रह चुके थे लेकिन उनकी योग्यता में स्वाधीनता संग्राम मे हिस्सा लेना,अधिकतम भाषाओं  का ज्ञान एवं उनकी कानून की डिग्री शुमार  है। इसके अलावा दूसरे  राष्ट्रपति सर्वापल्ली कृष्णन् का स्थान इसी से दिखता है कि उनका जन्म दिन आज भी शिक्ष्क दिवस के रूप मे मनाया जाता है वे भी एक आस्थावान हिन्दू विचारक भारतीय संस्कृति से प्रभावित व्यक्ति थे
इस प्रकार इतिहास के अब तक के सफर मे जितने भी राष्ट्रपतियों की हमने बात की वे किसी किसी राजनीतिक पार्टी या विचारधारा से जुड़े हुए थे लेकिन वे सभी अपने आप मे एक विशेषता  लिए हुए, पद की समझ रखने वाले एवं कानून और अर्थशास्त्र मे निपुण व्यक्ति रहे है समय समय पर उन्होंने अपने स्वतंत्र अस्तित्व को साबित किया है जैसे „ååˆ में राष्ट्रपति कलाम  ने गृह मंत्री की सिफारिश मानते हुए अपने फैसले को महत्व दिया. उन्होंने  राजस्थान  में पत्नी, दो बच्चे और रिश्तेदार की हत्या करने वाले खेराज राम की फांसी की सजा को उम्र कैद में बदल दिया था.
वही राष्ट्रपति ने अपनी राय को महत्वता देते हुएप्रधान मंत्रियो चरण सिंह 1‹Šå , अटल बिहारी बाजपेयी 1‹‹ˆ, चन्द्र शेखर 1‹‹å को पद पर आने का मौका दिया और जेल सिंह ने इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद संसदीय दल का नेता चुने जाने से पहले राजीव गाँधी को प्रधान मंत्री बना दिया था  इसके अलावा के आर नारायण ने संयुक्त मोर्चा सरकार की सिफारिश को ठुकराते हुए तात्कालिक उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त करने से इन्कार कर दिया था.
जब पार्टी या राजनीतिक रूप मे देश का राष्ट्रपति चुनना जरूरी हो जाता है तो उनकी इन योग्यताओं का ध्यान बाद मे आता है वहीं दूसरी तरफ ये कहना भी गलत होगा की किसी पार्टी या संगठन वाले वक्ती मे ये योग्यताए नहीं हो सकती है इस प्रकार देश के प्रथम नागरिक के चयन मे सामान्यष्टि से व्यक्ति या योग्यता  को महत्वता देनी चाहिए. किसी पार्टी मात्र से जुड़े होने से उसकी योग्यता पर प्रश्न चिन्ह लगाना भी गलत होगा!